लखनऊ: फर्जी दस्तावेजों से एलडीए की संपत्ति हड़पने वाले दो शातिर गिरफ्तार
लखनऊ। फर्जी दस्तावेज तैयार कर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की संपति को हड़पने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिर फर्जी दस्तावेजों के जरिए पहले संपति पर कब्जा जमाते थे। उसके बाद उसे फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेच दिया करते थे। अभी तक यह लोग कई लोगों को अपना शिकार बना चुके …
लखनऊ। फर्जी दस्तावेज तैयार कर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की संपति को हड़पने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिर फर्जी दस्तावेजों के जरिए पहले संपति पर कब्जा जमाते थे। उसके बाद उसे फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेच दिया करते थे। अभी तक यह लोग कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। पुलिस अभी गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।
एलडीए में बतौर योजना सहायक नियुक्त विवेक सिंह ने 9 अगस्त को गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था विक्रांत खंड में स्थित एलडीए की एक प्रापर्टी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर शातिरों ने उसे हड़प लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो कई खुलासे हुए।
जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को इस गिरोह के दो सदस्यों विकास खंड ग्वारी निवासी अमित यादव व विवेक खंड निवासी संतोष यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केके तिवारी ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड श्री कृष्ण फरार चल रहा है। जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
