बरेली: पहले यूनिक आईकार्ड बनवाएं, फिर सरकारी योजना का लाभ उठाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। असंगठित श्रमिक अगर सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो वह अपना यूनिक आईडी कार्ड बनवा लें। इसके बिना उन्हें श्रम विभाग से संबंधित किसी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से जिले में 13 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। अब भी बड़ी संख्या …

बरेली, अमृत विचार। असंगठित श्रमिक अगर सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो वह अपना यूनिक आईडी कार्ड बनवा लें। इसके बिना उन्हें श्रम विभाग से संबंधित किसी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से जिले में 13 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। अब भी बड़ी संख्या में यूनिक आईडी कार्ड बनवाने के लिए लोग सीएससी पर पहुंच रहे हैं। सरकार की तरफ से सीएससी संचालकों को प्रति कार्ड 20 रुपये भी दिए जा रहे हैं।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार देशभर में करोड़ों असंगठित श्रमिक विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। अब इनके कार्य के अनुसार विभाजन का खाका तैयार किया जाएगा ताकि इन्हें सरकारी योजनाओं का प्राथमिकता से लाभ दिया जा सके। जिले में भी ऐसे हजारों श्रमिक हैं। अब इनका पंजीकरण चल रहा है जो मुफ्त है।

कॉमन सर्विस सेंटर यानि सीएससी के माध्यम से यह कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिला प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि सरकार की तरफ से इसका आदेश जारी हो गया है। यूनिक आईडी कार्ड बनाने के लिए छोटे किसान, कृषि क्षेत्र में लगे मजदूर, पशुपालक, मछली विक्रेता, मोची, ईंट भट्ठों पर काम करने वाले, रेहड़ी व फड़ लगाने वाले, अखबार वेंडर, कारपेंटर, प्लंबर, रिक्शा व ऑटो चालक, मनरेगा मजदूर, दूध विक्रेता समेत अन्य इसका लाभ उठा सकते हैं।

संबंधित समाचार