बंगलूरू में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई ऑडी, DMK विधायक के बेटे-बहू समेत सात की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बंगलूरू। कर्नाटक के बंगलूरू में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तमिलनाडु के होसुर से विधायक वाई. प्रकाश के बेटे-बहू समेत सात की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कोरमंगला के पास एक तेज रफ्तार ऑडी खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑडी के परखच्चे तक उड़ गए। …

बंगलूरू। कर्नाटक के बंगलूरू में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तमिलनाडु के होसुर से विधायक वाई. प्रकाश के बेटे-बहू समेत सात की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कोरमंगला के पास एक तेज रफ्तार ऑडी खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑडी के परखच्चे तक उड़ गए। डीएमके विधायक वाई। प्रकाश ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनके बेटे करुणा सागर व बहू बिंदू की हादसे में मौत हुई है।

घटना रात करीब दो बजे की है। कोरमंगला में जो ऑडी कार बिजली के खंभे से टकराई उसमें कुल सात लोग सवार थे, जिसमें चार पुरुष व तीन महिलाएं थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छह लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई वहीं सातवें ने अस्पताल जाने के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक मरने वालों में एक व्यक्ति केरल का भी है। हालांकि, अभी सबकी पहचान की जा रही है। जिनकी पहचान हो चुकी है, उनके घर वालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ज्वाइंट कमिश्नर (ट्रैफिक) डॉ. बीआर रविचंतगौड़ा ने बताया कि घटना 30-31 अगस्त की दरम्यानी रात 1.45 से 2 बजे के करीब की है। हादसे में कार सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक की अस्पताल में भर्ती होने पर मौत हो गई।

यह भी पढ़े-

Asian youth boxing: भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा, भारत को छह स्वर्ण पदक

संबंधित समाचार