बरेली: डेंगू और मलेरिया के खतरे के बीच आज से पढ़ने जाएंगे बच्चे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण काल में बंद चल रहे परिषदीय स्कूल भी बुधवार से खुल जाएंगे। हालांकि, छोटे बच्चों को अभिभावक स्कूल भेजने से अब भी कतरा रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चे कोरोना गाइडलाइन का खुद पालन नहीं कर पाएंगे। स्कूलों की तैयारियों को लेकर भी आशंकित हैं। इधर, बरसात के बाद कई …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण काल में बंद चल रहे परिषदीय स्कूल भी बुधवार से खुल जाएंगे। हालांकि, छोटे बच्चों को अभिभावक स्कूल भेजने से अब भी कतरा रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चे कोरोना गाइडलाइन का खुद पालन नहीं कर पाएंगे। स्कूलों की तैयारियों को लेकर भी आशंकित हैं।

इधर, बरसात के बाद कई सरकारी स्कूलों में जलभराव हो गया है। घुटनों तक पानी भरा है। ऐसे में स्कूलों में डेंगू और मलेरिया के मच्छरों का भी खतरा है। पानी को निकलवाने के इंतजाम भी अफसरों ने नहीं किए हैं।
प्रदेश सरकार ने कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए अभिभावकों की सहमति के बाद ही छात्रों को स्कूल बुलाने के आदेश दिए हैं लेकिन फिरोजाबाद में डेंगू से कई बच्चों की मौत होने से अभिभावक काफी घबराए हुए हैं।

बालजती में तैयारियां पूरी, मैदान में भरा पानी
कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बालजती के विद्यालय परिसर में बरसात में नाले का पानी स्कूल के मैदान में भर गया। इस पानी से शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राएं भी बीमार हो सकते हैं। बालजती स्कूल के इंचार्ज अध्यापक राजेश कंचन ने बताया कि कोविड गाइड लाइन के हिसाब से बच्चों को दो पाली में बुलाने की समय सारिणी तैयार कर ली गई है। उसी आधार पर छात्रों को स्कूल में बुलाया जाएगा।

कायाकल्प के कारण स्कूलों में नहीं जगह
प्राथमिक विद्यालय खुर्रम गौटिया में कायाकल्प का काम चल रहा है। ऐसे में अगर छात्र-छात्राओं के विद्यालय में आने पर उन्हें स्कूल में बैठाने तक की जगह नहीं है। छत से टीन शेड उतार दी गई है। फर्श पर गट्टा बिछाया गया है जिससे वहां पर पढ़ने वाले छात्रों को बैठाने की भी जगह नहीं है। ऐसे ही हालात सुभाषनगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय वीरभट्टी का है। यहां भी कायाकल्प का काम चल रहा है जिससे बच्चों को बैठाने में परेशानी होगी। इस स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए फर्नीचर तक नहीं है। इसलिए यहां के छात्र फट्टी पर बैठकर पढ़ाई करते हैं।

विद्यालय के बाहर डाल दिया कचरा
कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मॉडल किशोर बाजार में 1 से 5वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय की साफ-सफाई कराई गई लेकिन विद्यालय के गेट के बाहर लोगों ने कचरा डाल दिया है। नगर निगम के सफाई कर्मी भी नाली को साफ कर कूड़े को गेट के बाहर ही डाल जाते हैं। यह गंदगी कहीं बच्चों के लिए बीमारी का कारण न बन जाए।

संबंधित समाचार