रेल यात्री ध्यान दें ! रूट बदल कर जा सकती है आपकी ट्रेन
कुछ ट्रेनों को मार्ग बदलकर और कई को बीच रास्ते में कुछ समय रोककर किया जाएगा संचालित
मुरादाबाद-बरेली रेलखंड पर किया जाएगा अनुरक्षण कार्य, सात अगस्त तक 20 ट्रैफिक ब्लॉक लेगा
मुरादाबाद, अमृत विचार। रेल यात्रा को और सुरक्षित बनाए जाने के उद्देश्य से रेलवे मुरादाबाद–बरेली रेलखंड पर ट्रैक टैंपिंग और अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते पॉवर ब्लॉक लिए जाएंगे। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सात अगस्त (28 जुलाई और दो अगस्त को छोड़कर) कुल 20 ट्रैफिक ब्लॉक लिए जा रहे हैं। ट्रैक टैंपिंग और मरम्मत मुरादाबाद मंडल के नगरिया सादात, शहजाद नगर, धमोरा, मूंढापांडे, रामपुर जंक्शन, क्लटरबकगंज, भिटौरा, परसा खेड़ा, दुगनपुर तथा मिलक स्टेशनों एवं इनके मध्य रेलखंडों पर चरणबद्ध रूप से किया जा रहा है। इस दौरान कोयला एवं खाद्यान्न रैक का संचालन प्रभावित न करते हुए ब्लॉक लिए जाएंगे।
परिवर्तित मार्ग से संचालित होने वाली गाड़ियां
लालगढ़–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15910) 16, 19, 21, 23, 29, 31 जुलाई, चार और छह अगस्त) मुरादाबाद–चंदौसी–बरेली कैंट मार्ग से संचालित होगी। रामपुर जंक्शन का ठहराव निरस्त रहेगा और बरेली जंक्शन के स्थान पर बरेली कैंट में अतिरिक्त ठहराव दिया जा रहा है। जम्मूतवी–कोलकाता एक्सप्रेस (13152) 16, 19, 21, 23, 29, 31 जुलाई चार और छह अगस्त को रामपुर जंक्शन, मिलक एवं क्लटरबकगंज स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा, जबकि बरेली जंक्शन के स्थान पर बरेली कैंट में अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। जम्मूतवी–हावड़ा एक्सप्रेस (13042) 16, 19, 23 जुलाई, छह अगस्त को जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस (15654) 31 जुलाई को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। जम्मूतवी–भागलपुर एक्सप्रेस (15098) 21 जुलाई और चार अगस्त को जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस (15652) 29 जुलाई, मेरठ सिटी-लखनऊ एक्सप्रेस (22454) 17, 20, 22, 24, 30 जुलाई, एक, पांच और सात अगस्त को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
बीच रास्ते में रोककर चलाई जाने वाली गाड़ियां
दरभंगा–अमृतसर एक्सप्रेस (15211) 24, 26, 28, 30 जुलाई, तीन और पांच अगस्त को 90 मिनट, अमृतसर–सहरसा एक्सप्रेस (12204) एक और पांच को 30 मिनट, मुरादाबाद–लालकुआं पैसेंजर (55301) तीन अगस्त को 45 मिनट, नौतनवा–अमृतसर एक्सप्रेस (14603) 24 जुलाई को 90 मिनट, मुरादाबाद–लालकुआं पैसेंजर (55301) 26 जुलाई को 30 मिनट, नई दिल्ली–बनारस एक्सप्रेस (15128) 26 जुलाई को 30 मिनट, नई दिल्ली–डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (20506) 26 जुलाई को 90 मिनट, अमृतसर–सहरसा एक्सप्रेस (12204) 26 जुलाई को 90 मिनट रास्ते में रोककर चलाया जाएगा।
