Sitapur News : कांशीराम कॉलोनी में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

महमूदाबाद की कांशीराम कॉलोनी में देर रात हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

सीतापुर के महमूदाबाद स्थित कांशीराम कॉलोनी में 32 वर्षीय युवक का शव कमरे की खिड़की से फंदे पर लटका मिला। परिजनों के अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार युवक पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में था। मामले की जांच की जा रही है।

महमूदाबाद (सीतापुर), अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में बिसवां रोड स्थित इंदौरा की कांशीराम कॉलोनी में बुधवार देर रात 32 वर्षीय युवक का शव कमरे की खिड़की में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों के सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, राजकुमार अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता था और पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में था। देर रात उसने खिड़की से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। महमूदाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पारिवारिक विवाद से था मानसिक तनाव

पुलिस के मुताबिक, राजकुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में था। इसी के चलते उसने देर रात खिड़की से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। महमूदाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार