आजमगढ़: रेलवे पटरी के किनारे मिला वृद्ध का शव, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। रेलवे ट्रैक के किनारे एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बलिया के बासडीह थाना क्षेत्र के रघुवर नगर निवासी हनुमान के रूप में हुई है। स्टेशन मास्टर ने बताया कि सुबह उत्सर्ग एक्सप्रेस के चालक ने जानकारी दी कि रेलवे ट्रैक के किनारे 60 वर्षीय वृद्ध …

आजमगढ़। रेलवे ट्रैक के किनारे एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बलिया के बासडीह थाना क्षेत्र के रघुवर नगर निवासी हनुमान के रूप में हुई है। स्टेशन मास्टर ने बताया कि सुबह उत्सर्ग एक्सप्रेस के चालक ने जानकारी दी कि रेलवे ट्रैक के किनारे 60 वर्षीय वृद्ध का शव पड़ा है। मैने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी।

दारोगा अखिलेश कुमार मिश्र ने पहुंचे तो शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गए। पुलिस की जांच में सामने आया कि वृद्ध की आंख से दिखाई नहीं देता था। वृद्ध के साथ उनकी बेटी भी थी, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पिता-पुत्री भीख मांगकर गुजारा करते थे। रात में किसी समय ट्रेन पर चढऩे के दौरान यह हादसा हुआ होगा।

संबंधित समाचार