बरेली: ब्लैंक चेक से हजारों की ठगी करने वाले को भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाष नगर थानाक्षेत्र के कारोबारी से लोन कराने के लिए दिए ब्लैंक चेक से हजारों रुपये की ठगी करने के मुख्य आरोपी विवेक रस्तोगी उर्फ मोनू उर्फ मनीष कुमार को बुधवार को सुभाषनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को उसे जेल भेजा गया है। सुभाष नगर थानाक्षेत्र के …

बरेली, अमृत विचार। सुभाष नगर थानाक्षेत्र के कारोबारी से लोन कराने के लिए दिए ब्लैंक चेक से हजारों रुपये की ठगी करने के मुख्य आरोपी विवेक रस्तोगी उर्फ मोनू उर्फ मनीष कुमार को बुधवार को सुभाषनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को उसे जेल भेजा गया है।

सुभाष नगर थानाक्षेत्र के बदायूं रोड स्थित रामचंद्रपुरम निवासी विमलेश कुमार सीमेंट की ईंटों का व्यापार करते हैं। करीब डेढ़ माह पहले उन्होंने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत की थी। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें लोन की जरूरत थी। उन्हीं दिनों कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर निवासी लोन एजेंट विवेक रस्तोगी ने लोन पास कराने की गारंटी ली। बतौर गारंटी आरोपी ने व्यापारी से चार ब्लैंक चेक भी लिए थे। काफी दिनों तक लोन न मिलने पर व्यापारी ने एजेंट से संपर्क किया तो उसने टालमटोल शुरू कर दी।

वहीं आरोपी ने पीड़ित के दिए एक चेक से सिटी बैंक प्राइवेट लिमिटेड का नाम हटाकर उसके खाते से 90 हजार रुपये गायब कर लिए। वहीं खाते से और रकम निकालने के इरादे से अन्य चेक होल्ड पर लगा दिए। स्थानीय पुलिस से कई बार शिकायत करने पर भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर एडीजी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हो सकी थी।

संबंधित समाचार