झांसी: दबंग ने की महिला पार्षद व उनके पति पर जानलेवा हमला, जानें वजह?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। क्षेत्र के एक दबंग व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में क्षेत्रीय महिला पार्षद पर तथा उसके पति पर जानलेवा हमला किया गया। इस मामले को लेकर महिला पार्षद सहित क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 22 राजगढ़ बिजौली …

झांसी। क्षेत्र के एक दबंग व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में क्षेत्रीय महिला पार्षद पर तथा उसके पति पर जानलेवा हमला किया गया। इस मामले को लेकर महिला पार्षद सहित क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 22 राजगढ़ बिजौली की महिला पार्षद गायत्री गुप्ता गत दिवस अपने पति आदर्श गुप्ता तथा बच्चों के साथ कार से घर की ओर जा रही थीं। घर के पहले बने शंकर जी के मंदिर के पास क्षेत्र में ही रहने वाला संजीव नामक युवक शराब के नशे में बीच सडक़ पर मोटरसाइकिल लिए खड़ा था।

कार में बैठे-बैठे आदर्श गुप्ता ने जब उससे मोटरसाइकिल हटाने को कहा तो उसने गाली गलौज करना शुरू कर दी।विवाद न बढ़े, यह सोचकर आदर्श गुप्ता कार से उतरे और उसकी मोटरसाइकिल एक तरफ कर दी। इस पर संजीव भड़क उठा और महिला पार्षद पर झपट कर हमला कर दिया। इससे महिला पार्षद के हाथ की चूड़ियां तथा मोबाइल टूट गया। यह देखकर कार में बैठे महिला पार्षद के बच्चे भी सहम गए।

ये भी पढ़ें:- झांसी: भाजपा नेत्री की बेटी के खिलाफ सिपाही ने की शिकायत, लगाए ये गंभीर आरोप

किसी तरह महिला पार्षद दौड़कर अपने पति के पास पहुंची तो संजीव ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उसने सड़क पर पड़े पत्थरों को उठाकर महिला पार्षद, पति तथा कार पर पथराव करना शुरू कर दिया। कार के अंदर होने के कारण पार्षद दंपति तथा बच्चे बाल-बाल बच गए, लेकिन कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना के बाद संजीव सभी को जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। महिला पार्षद के पति ने घटना की सूचना बिजौली चौकी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर आज सभी ने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई किए जाने की गुहार की। महिला पार्षद के अनुसार उक्त दबंग द्वारा पहले भी क्षेत्र में इसी तरह की शराब पीकर अराजकता की जा चुकी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज