लखनऊ: परिवहन निगम ने आठ संविदा बस चालकों को किया बर्खास्त, जानें वजह
लखनऊ। राज्य सड़क परिवहन निगम रोडवेज में बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने वाले आठ संविदा बस ड्राइवर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई उपनगरीय डिपो की ओर से की गई। जहां संविदा बस चालकों की समीक्षा में हैदरगढ़ डिपो और उपनगरीय डिपो में तैनात आठ कर्मी महीनों से ड्यूटी पर …
लखनऊ। राज्य सड़क परिवहन निगम रोडवेज में बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने वाले आठ संविदा बस ड्राइवर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई उपनगरीय डिपो की ओर से की गई। जहां संविदा बस चालकों की समीक्षा में हैदरगढ़ डिपो और उपनगरीय डिपो में तैनात आठ कर्मी महीनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे। शुरूआत में इन्हें चेतावनी नोटिस जारी करते हुए अब सेवा से बाहर करने के आदेश जारी कर दिया गया।
उपनगरीय डिपो के एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि फरवरी 2021 से संविदा बस चालकों की ड्यूटी की समीक्षा में आठ कर्मी गैरहाजिर मिले है। इनमें उपनगरीय डिपो के पासरनाथ यादव, अयोध्या प्रसाद, रविशंकर, अरविंद कुमार, इमरान अहमद व भ्रष्टाचार के मामले में हैदरगढ़ डिपो के अशोक कुमार यादव के अलावा गैरहाजिर भूपेंद्र सिंह, अनिल कुमार को भी बर्खास्त कर दिया गया है।
