पीएम मोदी ने की नरवाल और अडाना की सराहना, कहा- भारतीय खेलों के लिए यह है खास पल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालम्पिक में निशानेबाजी मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले मनीष नरवाल और सिंहराज सिंह अडाना की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय खेलों के लिये यह खास पल है। मोदी ने ट्वीट किया ,” टोक्यो पैरालम्पिक में जीत का सिलसिला जारी है …

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालम्पिक में निशानेबाजी मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले मनीष नरवाल और सिंहराज सिंह अडाना की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय खेलों के लिये यह खास पल है।

मोदी ने ट्वीट किया ,” टोक्यो पैरालम्पिक में जीत का सिलसिला जारी है । युवा और बेहद प्रतिभाशाली मनीष नरवाल की शानदार उपलब्धि । उनका स्वर्ण पदक भारतीय खेलों के लिये खास पल है । उन्हें बधाई और भविष्य के लिये शुभकामना ।”

वहीं उन्होंने आगे कहा ,” शानदार सिंहराज सिंह अडाना ने फिर यह कर दिखाया । उन्होंने एक और पदक जीता और इस बार मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में पदक जीता । भारत को उनकी उपलब्धि पर गर्व है । उन्हें बधाई और भविष्य के लिये शुभकामना ।”

विश्व रिकॉर्डधारी उन्नीस वर्ष के नरवाल ने पैरालम्पिक का रिकॉर्ड बनाते हुए 218 . 2 स्कोर करके स्वर्ण पदक जीता। वहीं पी1 पुरूषों की एस मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में मंगलवार को कांस्य जीतने वाले अडाना ने 216 . 7 अंक बनाकर रजत पदक अपने नाम किया । इसके साथ ही अडाना एक ही खेलों में दो पदक जीतने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए ।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा