बरेली: घर से भागे दो नाबलिग प्रेमी जोड़ों को जीआरपी ने पकड़ा, परिवार को बुलाने के बाद करेंगे सुपुर्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली जंक्शन से जीआरपी ने दो प्रेमी जोड़ों को धर दबोचा है। चारो लोग लखनऊ के हजरतगंज के रहने वाले बताए जा रहे है। हैरत की बात यह है कि चारो लोग नाबालिग है। जीआरपी ने उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। जिसमें एक लड़की महज 13 वर्ष …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली जंक्शन से जीआरपी ने दो प्रेमी जोड़ों को धर दबोचा है। चारो लोग लखनऊ के हजरतगंज के रहने वाले बताए जा रहे है। हैरत की बात यह है कि चारो लोग नाबालिग है। जीआरपी ने उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। जिसमें एक लड़की महज 13 वर्ष और दूसरी 17 वर्ष की है। वहीं, लड़कों की उम्र भी 18 वर्ष से कम है। परिवार वालों के जंक्शन आने के बाद उन्हें उनके सुपुर्द किया जाएगा।

जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर मिले
दरअसल, शनिवार सुबह जीआरपी की टीम प्लेटफार्म नंबर दो पर गस्त कर रही थी। इसी बीच जीआरपी टीम ने देखा कि चार लोग एक सीट पर बैठे हुए थे। जीआरपी को देखते ही चारों कुछ सकपका गए। टीम को शक हुआ तो चारो से पूछताछ शुरू कर दी। पहले उन्होंने बताया कि वह चारो बहन-भाई है। मगर जब सख्ती से पूछा गया तो एक ने बताया कि वह दोस्त है। इस पर टीम का शक और गहरा हो गया। टीम चारो को जंक्शन थाने लेकर पहुंच गई।

थाने पहुंचकर बताया कि वह भाई बहन भी है और प्रेमी भी
हजरतगंज के रहने वाले चारो लोगों से जब जीआरपी ने पूछताछ की तो लड़कियों ने बताया कि वह सगी बहनें है। उनके साथ भागने वाला उनका मामा का लड़का है। साथ में मामा के लड़के का दोस्त है। वह आपस में प्रेम करते है। इस पर पुलिस ने चारो के घर वालों को सूचित कर दिया है। उनके बरेली जंक्शन पहुंचने के बाद उन्हें परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: पिता की मौत के बाद पुलिस की हिरासत में प्रेमी युगल

संबंधित समाचार