OMG: बारिश के पानी में फंसी बंदरों की टोली, भूख-प्यास से तड़पता देख ग्रामीणों ने की मदद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संत कबीर नगर। मूसलाधार बारिश के चलते नदियां अफान पर हैं। ऐसे में जानवरों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रसूलाबाद से कुछ ऐसी ही देखने को मिल रहा है। पिछले लगभग 15 दिनों से लगातार बारिश के कारण संत कबीरनगर की आमी नदी उफान पर है। आमी नदी के किनारे पर …

संत कबीर नगर। मूसलाधार बारिश के चलते नदियां अफान पर हैं। ऐसे में जानवरों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रसूलाबाद से कुछ ऐसी ही देखने को मिल रहा है। पिछले लगभग 15 दिनों से लगातार बारिश के कारण संत कबीरनगर की आमी नदी उफान पर है। आमी नदी के किनारे पर एक बगीचे में लगभग 500 मीटर के दायरे में पेड़ पर 100 से ज्यादा बंदर बाढ़ में फंस गए हैं। बगीचे में लगभग 5 फीट की ऊंचाई तक पानी भरा है, इस कारण ये बंदर पेड़ पर से उतर भी नहीं सकते। बंदरों का भूख-प्यास से हाल बेहाल हो रहा है।

पेड़ पर फंसे बंदरों पर सबसे पहले स्थानीय मछुआरे की नजर पड़ी। मछुआरा अपने नाव पर मछली पकड़ रहा था, तभी उसने बंदरों के शोर को सुना। मछुआरे ने गांव वालों को इसकी जानकारी दी.। बंदरों की बिगड़ती हालत को देखकर गांव वालों ने उनकी मदद करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने पानी में तैर कर बंदरों को खाना दिया। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता रामशंकर यादव ने युवाओं की एक टोली बनाकर बंदरों को खाना पहुंचाने का फैसला किया। मामला सुर्खियों में आया तो प्रशासन भी चौकस हुआ।  जिले की डीएम दिव्या मित्तल ने वन विभाग को बंदरों के खाने-पीने का इंतजाम करने का निर्देश दिया है।