लखनऊ: लविवि के कैम्पस में 800 लोगों को लगा कोरोना वैक्सीन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर स्थित प्रबंध विज्ञान संस्थान एवं एकल संस्था के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को मेगा कोविड वैक्सीन कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन दोनों राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। इसमें दूर-दूर से छात्र, अभिभावक, शिक्षक, कर्मचारी व अन्य नागरिक वैक्सीन लगवाने पुहुंचे थे। जिला …
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर स्थित प्रबंध विज्ञान संस्थान एवं एकल संस्था के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को मेगा कोविड वैक्सीन कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन दोनों राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। इसमें दूर-दूर से छात्र, अभिभावक, शिक्षक, कर्मचारी व अन्य नागरिक वैक्सीन लगवाने पुहुंचे थे।
जिला प्रशासन की एक टीम भी यहां मौजूद थी। कैम्प संचालन के लिए संस्थान के निदेशक प्रो. एमके अग्रवाल और शिक्षक व कर्मचारियों ने भी सहयोग दिया। कैम्प में लगभग 800 लोगों का टीकाकरण हुआ। वहीं ओल्ड कैम्पस में भी लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से चिकित्सालय में शिक्षकों, छात्रों, कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों का टीकाकरण किया गया। यहां 550 लोगों ने टीका लगवाया।
