लखनऊ: मेगा वैक्सिनेशन कैंप का मेयर ने किया निरीक्षण, दिया ये बड़ा निर्देश
लखनऊ। कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए सोमवार को आयोजित मेगा वैक्सिनेशन कैंप को सफल बनाने के लिए महापौर संयुक्ता भाटिया ने राजाजीपुरम, आलमबाग गुरुद्वारा और आशियाना स्थित न्यू पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सिनेशन कराने आए लोगों का उत्साहवर्धन किया। महापौर ने राजाजीपुरम स्थित सिटी मोंटेसरी स्कूल में वैक्सिनेशन सेंटर का शुभारंभ किया। महापौर …
लखनऊ। कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए सोमवार को आयोजित मेगा वैक्सिनेशन कैंप को सफल बनाने के लिए महापौर संयुक्ता भाटिया ने राजाजीपुरम, आलमबाग गुरुद्वारा और आशियाना स्थित न्यू पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सिनेशन कराने आए लोगों का उत्साहवर्धन किया। महापौर ने राजाजीपुरम स्थित सिटी मोंटेसरी स्कूल में वैक्सिनेशन सेंटर का शुभारंभ किया।
महापौर ने कहा कि कोई भी व्यक्ति वैक्सिनेशन से छूटना नहीं चाहिए। कोरोना से बचाव का एकमात्र रास्ता वैक्सिनेशन है। वैक्सिनेशन से ही कोरोना की तीसरी वेव को रोका जा सकता है। उन्होंने सभी लोगों से वैक्सिनेशन केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण कराने की अपील की। गुरुद्वारा आलमबाग में महापौर को सम्मानित करने के साथ अरदास की गयी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, पार्षद शिवपाल सांवरिया, पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
