बरेली: घर में अकेली महिला ने मामूली विवाद में खुद को आग लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। घर पर अकेली महिला ने बंद कमरे में आत्मदाह कर लिया। परिजन जब महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं परिवार में मामूली विवाद की बात भी सामने आ रही है। सीबीगंज थाना क्षेत्र के बिधौलिया स्थित बड़ा गांव के रहने वाले समीर मजदूरी …

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। घर पर अकेली महिला ने बंद कमरे में आत्मदाह कर लिया। परिजन जब महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं परिवार में मामूली विवाद की बात भी सामने आ रही है।

सीबीगंज थाना क्षेत्र के बिधौलिया स्थित बड़ा गांव के रहने वाले समीर मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले उनकी शादी पास की गली में रहने वाली बबली से हुई थी। घर में वह उसकी पत्नी और मां व बहन चार ही लोग रहते हैं। रविवार की दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच उसकी पत्नी के अलावा घर पर कोई नहीं था। वह घर के पास में ही निर्माणाधीन घर में मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान उसे अपने घर में से धुआं उठता दिखाई दिया।

आनन-फानन में जब वह घर पहुंचे तो कमरे में आग जल रही थी। उसकी पत्नी ने कमरा बंद कर खुद को आग लगा ली थी। शोर और आग का धुआं देख घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बबली को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन असफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरबाजा तोड़कर आग बुझाई और शव को जिला अस्पताल के लिए भेजा। जहां चिकित्सकों द्वारा बबली को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जलने की वजह से महिला की मौत की पुष्टि हुई है।

संबंधित समाचार