बाराबंकी: मजबूत निर्माण का दावा खोखला, उखड़ने लगी जेब्रा क्रासिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। बाराबंकी जिले का पीडब्लूडी विभाग नौ दिन चले अढ़ाई कोस की कहावत को चरितार्थ कर रहा है। ज्ञात हो कि भिटरिया टिकैतनगर सड़क का डांमरीकरण पिछले नौ माह से हो रहा है। लेकिन इन नौ माह में भी सोलह किलो मीटर की दूरी भी जिले का लोक निर्माण विभाग नहीं तय कर सका है। …

बाराबंकी। बाराबंकी जिले का पीडब्लूडी विभाग नौ दिन चले अढ़ाई कोस की कहावत को चरितार्थ कर रहा है। ज्ञात हो कि भिटरिया टिकैतनगर सड़क का डांमरीकरण पिछले नौ माह से हो रहा है। लेकिन इन नौ माह में भी सोलह किलो मीटर की दूरी भी जिले का लोक निर्माण विभाग नहीं तय कर सका है। भिटरिया से टिकैतनगर मार्ग का डामरीकरण का कार्य मौजूदा समय में भी पूरा नहीं हो सका है।

सड़क के डामरीकरण का कार्य सराही झील के पास तक करके आधा अधूरा छोड़ दिया गया है। लगभग पाँच सौ मीटर तक विभाग ने आधी सड़क पर डामरीकरण कर के छोड़ दिया है जिससे बीच सड़क पर ही अवरोध उतपन्न है । और बाइक चालको की बाइक फिसलने का खतरा बना है ।

हिचकोले खा रहे राहगीर नहीं मिट रही पीर

सड़क पर गड्ढे बढ़ने से खतरा बढ़ गया है। इन जानलेवा गड्ढों से राहगीरों के सामने जोखिम उठाने की समस्या है। बरसात के मौसम में मुसीबत बरकरार है। काफी दिनों से गड्ढा युक्त सड़क पर राहगीर हिचकोले खाने को विवश है। गड्ढा मुक्त होने की बजाय गड्ढों का दायर बढ़ता जा रहा है। छोटे गड्ढे भी अब विकास कर बड़े हो चुके है । बरसात में सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है । पानी भरने से पैदल निकलने भर जगह नहीं बचती है।बाइक सवार हो या साइकिल, अगर संभलकर न निकले तब दुर्घटना का शिकार होना तय है। राहगीर मरम्मत की मांग कर रहे हैं।

न्यामतगंज मार्ग से नबाबगंज पुल होकर अलियाबाद कस्बे की सड़क खस्ताहाल है। अलियाबाद पुलिस चौकी के पास से कस्बे के अंदर तक स्थिति काफी बद्दतर है। प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क बड़े बड़े गड्ढे में तब्दील है। बारिश की चंद बूदों में सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है। सड़कें तालाब नजर आती है। सड़क के गड्ढों में भरे पानी से राहगीर गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाते हैं। जिससे चोटिल हो रहे हैं। संभलकर चलने में जरा सी चूक दुर्घटना का शिकार बना रही है।

भेलसर से सफदरगंज मार्ग दरियाबाद कस्बे से होकर निकली है। दरियाबाद से कोटवासड़क- कोटवाधाम मार्ग तक सड़क की हालत काफी जर्जर हालत में है। यहां सड़क में गड्ढे है, या गड्ढों में सड़क है, यह भी अनुमान लगाना मुश्किल है। सड़क पर राहगीर हिचकोले खाने को मजबूर हैं। कई बार मरम्मत हुई, धनराशि खर्च हुई, फिर भी सड़क की हालत बदल नहीं सकी है। मरम्मत के चंद दिनों बाद ही सड़क बदहाल हो जाती है। विभाग सड़को के पंचर बनाने तक सीमित रहता है।

जब इस विषय पर लोक निर्माण विभाग के खण्ड एक के अभियंता कुलदीप से बात की गयी तो उन्होंने बताया जेब्रा क्रासिंग उखड़ने की जानकारी है । बनाने वाली फार्म का पेमेंट नही किया जाएगा। जेब्रा क्रासिंग का दोबारा निर्माण होगा। बरसात का मौसम होने के कारण सड़क के डामरीकरण का कार्य रुका है।

संबंधित समाचार