मेरठ: 10 रूपए की थाली महिला को पड़ा भारी, खाते से उड़ गए 49000, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। आजकल ऑनलाइन ठगी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। इसी कड़ी में मेरठ से ऑनलाइन ठगी की खबर सामने आई है, जहां साइबर अपराधियों ने एक महिला को अपना शिकार बनाया है। दरसअल महिला उस समय ठगी का शिकार हो गई जब उसके मोबाइल पर एक मशहूर रेस्टोरेंट के नाम से ऑफर का …

मेरठ। आजकल ऑनलाइन ठगी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। इसी कड़ी में मेरठ से ऑनलाइन ठगी की खबर सामने आई है, जहां साइबर अपराधियों ने एक महिला को अपना शिकार बनाया है। दरसअल महिला उस समय ठगी का शिकार हो गई जब उसके मोबाइल पर एक मशहूर रेस्टोरेंट के नाम से ऑफर का मैसेज आया। उस मैसेज लिखा था कि उसे दस रुपए की थाली मिल जाएगी बस लिंक पर क्लिक करें।

बस फिर क्या था लिंक देखते ही महिला खुश हो गई। फटाफट उसने लिंक पर क्लिक किया, लेकिन जैसे ही लिंक पर क्लिक हुआ फौरन ही उसके खाते से 49000 रुपए उड़ गए। महिला जब तक कुछ समझ पाती तबतक वो साइवर ठगी का शिकार हो चुकी थी। एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि इस मामले में कम्पलेंट दर्ज कर ली गई है, और टीम बनाकर ऐसे ऑनलाइन ठगों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

एसपी क्राइम अनित कुमार के पास आया यह हैरान कर देना वाला मामला आज चर्चा का विषय बना रहा। एसपी क्राइम ने बताया कि इस महिला के पास मशहूर रेस्टोरेंट के नाम से मैसेज आया था और दस रुपए की थाली मिलने का ऑफर दिया गया था उन्होंने कहा कि कम्पलेंट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है लेकिन ऐसी घटनाओं पर पैनी नजर रखने के लिए टीम का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने की ज़रुरत है।

संबंधित समाचार