बरेली: घर-घर गूंजा गणपति बप्पा मोरया… देखिए तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। आज देशभर में गणेश चतुर्थी को गणेशोत्सव का त्योहार मनाया जा रहा है। गणेशोत्सव का समापन गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ अनंत चतुर्दशी को किया जाएगा। शुक्रवार सुबह से ही लोगों ने अपने घरों, मंदिरों और मोहल्लों में गणपति की प्रतिमा की स्थापना शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि …

बरेली,अमृत विचार। आज देशभर में गणेश चतुर्थी को गणेशोत्सव का त्योहार मनाया जा रहा है। गणेशोत्सव का समापन गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ अनंत चतुर्दशी को किया जाएगा। शुक्रवार सुबह से ही लोगों ने अपने घरों, मंदिरों और मोहल्लों में गणपति की प्रतिमा की स्थापना शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि इस बार गणेश चतुर्थी पर भद्रा का साया नहीं है। पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन 11 बजकर 09 मिनट से 10 बजकर 59 मिनट तक पाताल निवासिनी भद्रा रहेगी। शास्त्रों के अनुसार, पाताल निवासिनी भद्रा का योग शुभ माना जाता है। हालांकि इस बार कोविड की वजह से कई राज्यों में सख्त गाइडलाइंस भी जारी की गई है।

 

मंत्रों से गूंजा शहर
शुक्रवार सुबह से ही मंदिरों और घरों में गणपति बप्पा मोरिया, ऊं गण गणपति नमो नम:, श्री सिद्धि विनायक नमो नम: गजानन महाराज पधारो आदि भजनों, मंत्रों से पूरा शहर गूंजा उठा। इतना ही नहीं, मंदिरों के बाहर भी लोगों को लाइन लगाकर दर्शन करनें पड़े। शहर में अब अगले दस दिनों तक इसी तरह का माहौल देखने के लिए मिलेगा। हर दिन गणेश वंदना से शहर गूंज उठेगा।

स्कूल में भी बनाई गई फूलों की प्रतिमा
शहर के तमाम स्कूलों में भी गणेश प्रतिमा स्थापापित की गई। बच्चों और शिक्षकों ने फूलों की प्रतिमा बनाकर उनकी पूजा अर्चना की। कई स्कूलों ने तो गणेश प्रतिमा पर प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई है।

संबंधित समाचार