संभल: नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/ओबरी,अमृत विचार। बहन से मिलने उसके घर जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मनौटा-सैदनगली मार्ग पर बाइक सवार युवक को नीलगाय ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की …

संभल/ओबरी,अमृत विचार। बहन से मिलने उसके घर जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मनौटा-सैदनगली मार्ग पर बाइक सवार युवक को नीलगाय ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान असमोली थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवार गांव निवासी रहीस अहमद के बेटे 24 वर्षीय गुलहसन के रूप में हुई। गुलहसन सैदनगली क्षेत्र में जाकर पॉलिथिन बेचता था। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे अपने घर से बहनोई के घर सिड़पुडा जा रहा था। मनौटा-सैदनगली मार्ग पर सिड़पुरा गांव के पास भूड़ पर मैंथा फैक्ट्री के पास अचानक नीलगाय ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से बाइक सवार गुलहसन रास्ते किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार उसकी जेब में 35 हजार रुपए थे। उसको किसी राहगीर ने निकाल निकाल लिया। एक लड़की ने पहचान करने के बाद सिड़पुडा निवासी उसके बहनोई गुलेहसन को सूचना दी। सूचना पाकर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। युवक की मौत से उसके दो छोटे-छोटे बच्चों, उसकी पत्नी जीनत का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया।

संबंधित समाचार