डीआईओएस मुकेश कुमार का तबादला, इनको सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार…
लखनऊ। राजधानी के जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मुकेश कुमार सिंह का तबादला हो गया है। उन्हें शिक्षा निदेशालय शिविर कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय दिनेश कुमार राठौर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में विशेष सचिव उदयभानु त्रिपाठी ने आदेश जारी कर दिया है। निर्देश है कि …
लखनऊ। राजधानी के जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मुकेश कुमार सिंह का तबादला हो गया है। उन्हें शिक्षा निदेशालय शिविर कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय दिनेश कुमार राठौर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इस संबंध में विशेष सचिव उदयभानु त्रिपाठी ने आदेश जारी कर दिया है। निर्देश है कि तत्काल इसका अनुपालन कराया जाए, संबंधित के कार्यभार ग्रहण या फिर रिलीव न होने को अनुशासनहीनता माना जाएगा। डॉ. मुकेश लखनऊ डीआइओएस के रूप में लंबे समय से कार्यरत रहे हैं। इस समय रुटीन तबादले भी नहीं हो रहे हैं, यकायक उन्हें हटाए जाने से अटकलों का दौर तेज है।
