बरेली: पुलिस पर हत्या की घटना छुपाने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अधेड़ की मौत के बाद परिजनों ने भाई की पत्नी व अन्य परिजनों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है। वहीं परिजनों ने प्रेमनगर पुलिस पर भी उचित कार्रवाई न कर मामला रफा-दफा करने का आरोप लगाया है। बहन द्वारा हत्या का आरोप लगने के बाद …

बरेली, अमृत विचार। अधेड़ की मौत के बाद परिजनों ने भाई की पत्नी व अन्य परिजनों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है। वहीं परिजनों ने प्रेमनगर पुलिस पर भी उचित कार्रवाई न कर मामला रफा-दफा करने का आरोप लगाया है। बहन द्वारा हत्या का आरोप लगने के बाद प्रेमनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। रिपोर्ट में सिर में अंदरूनी चोट लगने की वजह से मौत की पुष्टि हुई थी। साथ ही शराब पीने से लीवर खराब होने की बात भी सामने आई थी।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के भूड़ निवासी संजीव व उनकी पत्नी गीता गोलगप्पे बनाकर बेचकर अपना गुजारा करते थे। 6 सितंबर की देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान संजीव की मौत हो गई थी। मृतक के भाई प्रमोद कुमार ने अपनी भाभी व उनके भाइयों के खिलाफ तहरीर देते हुए हत्या का आरोप लगाया है।

आरोप है कि भाभी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर 6 सितंबर की सुबह संजीव से मारपीट की और अधमरी हालत में छोड़कर घर से चले गए थे। इसके बाद ननद वीना को फोन कर संजीव के चोटिल होने की सूचना दी थी। चाहबाई निवासी वीना जब संजीव के घर पहुंची तो घायल अवस्था में जमीन पर पड़े संजीव को अपने दूसरे भाई के साथ जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां देर रात उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस पर मामला निपटाने का आरोप
मृतक संजीव के भाई का आरोप है कि प्रेमनगर पुलिस ने हत्या को चोट लगने का मामला बताकर मामला रफा-दफा कर दिया। जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने एसएसपी से कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पत्नी गीता का कहना है कि घटना के दिन सुबह संजीव एक थैली गोलगप्पे लेकर घर से डिलीवरी देने के लिए निकले थे। रास्ते में शराब पी ली और घर से थोड़ी ही दूर पुलिया से नीचे गिर गए थे, जिससे उनके चोट लग गई थी।

संबंधित समाचार