आजमगढ़: कान में ईयरफोन लगाकर वाहन चलाना अब पड़ेगा महंगा
आजमगढ़। अब तक पुलिस दोपिहया वाहन चालकों का चालान हेलमेट न लगाने पर करती थी तो वहीं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट न लगाने पर चालान की कार्रवाई से गुजरना पड़ता था। अब पुलिस ने ईयर फोन लगाकर वाहन चलाने वालों को भी निशाने पर लेने का मन बना लिया है। यातायात प्रभारी …
आजमगढ़। अब तक पुलिस दोपिहया वाहन चालकों का चालान हेलमेट न लगाने पर करती थी तो वहीं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट न लगाने पर चालान की कार्रवाई से गुजरना पड़ता था। अब पुलिस ने ईयर फोन लगाकर वाहन चलाने वालों को भी निशाने पर लेने का मन बना लिया है। यातायात प्रभारी कौशल किशोर पाठक ने बताया कि ईयरफोन लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का नियम पहले से है लेकिन अब इसे अभियान का रूप दिया जाएगा।
कारण कि ईयरफोन लगाकर वाहन चलाने से दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। चालक दूसरे वाहनों का हार्न नहीं सुन पाता। वह खुद तो हादसे का शिकार होता ही है साथ ही दूसरों के हादसे का कारण बन जाता है। हालांकि, ऐसे एक दर्जन लोगों का एक महीने में चालान काटा गया है लेकिन अब इसे अभियान का रूप देकर कार्रवाई तेज की जाएगी।
बताया कि ईयरफोन लगाने और हेलमेट न लगाने, सीट बेल्ट न लगाने पर एक हजार रुपये का चालान होगा। अवैध पार्किंग पर पांच सौ रुपये, बुलेट के साइलेंसर से छेडड़ाड़ पर 10 हजार रुपये का चालान काटा जाता है। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन कुछ लोग उस ध्यान नहीं दे रहे हैं।
