लखनऊ: डेंगू, मलेरिया के बाद अब स्क्रब टाइफस बुखार ने दी दस्तक, तीन मरीजों पुष्टि
लखनऊ। राजधानी में कोरोना वायरस और डेंगू के बीच स्क्रब टाइफस बुखार ने भी दस्तक दे दी है। आलमबाग और रायबरेली के तीन मरीजों में पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। दोनों मरीजों की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को भेजने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक …
लखनऊ। राजधानी में कोरोना वायरस और डेंगू के बीच स्क्रब टाइफस बुखार ने भी दस्तक दे दी है। आलमबाग और रायबरेली के तीन मरीजों में पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। दोनों मरीजों की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को भेजने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक राजधानी में कई सालों बाद मरीज सामने आए हैं। लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। आलमबाग निवासी 40 वर्षिय पुरुष में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई है।
मरीज ने बुखार आने के बाद जांच कराई थी। डेंगू मलेरिया समेत दूसरी जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद केजीएमयू में जांच के लिए नमूना भेजा था। वहां स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई है। रायबरेली निवासी मरीज को बुखार होने पर शहीद पथ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों मरीजों की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेजी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अर्लट जारी किया हैं। लक्षणों पर डेंगू मलेरिया समेत स्क्रब टाइफस को जांच के भी निर्देश हैं।
दस दिन के अंदर उभरते हैं रोग के लक्षण
स्क्रब टाइफस माइट यानि कीड़े से होने वाला बुखार है। जीवाणु ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी से फैलता है. इससे लिवर, दिमाग, फेफड़ों में संक्रमण का खतरा रहता है. इसमें भी डेंगू की तरह प्लेटलेट्स घटने लगती है। लक्षण आठ से 10 दिन के अंदर उभरते हैं।
सरकारी अस्पतालों में बुखार के मरीज बढ़े
वहीं दूसरी ओर राजधानी के बलरामपुर, सिविल और लोकबंधु अस्पताल में रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि डॉक्टरों को कहना है कि बुखार के सभी मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। जो गंभीर मरीज हैं उनके लिए इमरजेंसी में पहली प्राथमिकता रखी गयी है।
मोहनलालगंज में चिकित्सा शिविर
मोहनलालगंज के गौरा में नवयुग वेलफेयर सोसायटी ने निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने किया। संस्था अध्यक्ष स्नेह तिवारी, उपाध्यक्ष विपिन तिवारी ने बताया कि शिविर में मरीजों के निशुल्क उपचार के साथ मुफ्त जांचें की गईं। कैम्प में जोड़ों के दर्द, सर्वाइकल, मधुमेह, मोतियाबिन्द और नशे की समस्या के ज्यादा मरीज आए। कैम्प में न्यूरो साइकिट्रिस्ट जीआर यादव और आप्टोमेट्रिस्ट प्रीति पांडेय ने किया।है।
संक्रमित यात्री के संपर्क में आए 38 लोग
दुबई से लौटे संक्रमित यात्री के सम्पर्क में आये 38 लोगों की एंटीजन जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। हालांकि इन सभी का नमूना लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिये भेजा गया है। फिलहाल संक्रमित को कोई लक्षण नहीं है। आठ सितंबर को दुबई से लौटे यात्री की दो दिनों के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंदवर्धन ने बताया कि संक्रमित के संपर्क में आये परिजनों समेत कुल 38 लोगों की कोरोना जांच के नमूने लिए गए हैं। सभी के एंटीजन जांच निगेटिव आयी है।
टाइफस बुखार को लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, लेकिन अलर्ट जरूरी है। ताकि बुखार से बचा जा सके…डॉ मनोज अग्रवाल सीएमओ।
