अमरोहा: नहीं दिखा कोरोना का डर, सब्जी मंडी में उमड़ी लोगों की भीड़
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। अधिकारियों की उदासीनता के चलते शासन की मंशा के अनुरूप नगर की सब्जी मंडी में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही, व्यापारियों एवं खरीदारों को नहीं लगता कोरोना वायरस से डर।नगर की सब्जी मंडी में जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। किसी के भी द्वारा सरकार की …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। अधिकारियों की उदासीनता के चलते शासन की मंशा के अनुरूप नगर की सब्जी मंडी में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही, व्यापारियों एवं खरीदारों को नहीं लगता कोरोना वायरस से डर।नगर की सब्जी मंडी में जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। किसी के भी द्वारा सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा। ऐसे में केंद्र एवं प्रदेश सरकार का कोरोना मुक्त का सपना कैसे पूरा होगा।
मंगलवार को नगर की सब्जी मंडी का नजारा देखकर ऐसा लग रहा था।जैसे सब्जी मंडी में कोरोना संक्रमण का कोई भी खतरा नहीं है।सब्जी मंडी में व्यापारियों एवं खरीदारों द्वारा जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही थी। किसी के भी द्वारा सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था।खरीदार एवं व्यापारी एक दूसरे से सट कर खड़े थे और ना ही मार्क्स का प्रयोग किया जा रहा था।
जबकि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार व्यापारियों एवं खरीदारों को मुंह पर मार्क्स एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करना अनिवार्य है।लेकिन मंडी समिति में सरकार की गाइडलाइन की हवेल होने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी चुप बैठे हैं। मंडी सचिव द्वारा भी कोई भी सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा है जिसके चलते व्यापारियों एवं खरीदारों द्वारा लापरवाही की जा रही है।
आपके माध्यम से मंडी समिति में हो रहे सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन की जानकारी हुई है मंडी सचिव एवं पुलिस को आदेशित कर दिया गया है अगर आगे से किसी के द्वारा भी सोशल डिस्टेंसिंग एवं गाइड लाइन का उल्लंघन किया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संजय बंसल उप जिलाधिकारी हसनपुर
