इटावा: नहर में उतराता मिला महिला का शव, ग्रमीणों ने जताई ये आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। इटावा जिले के भतौरा गांव स्थित भोगनीपुर गंग नहर में एक महिला का शव उतराता मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव नहर से बाहर निकलवाया। काफी प्रयास के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी। महिला की उम्र लगभग 28 वर्ष आंकी जा रही है। सोमवार की …

इटावा। इटावा जिले के भतौरा गांव स्थित भोगनीपुर गंग नहर में एक महिला का शव उतराता मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव नहर से बाहर निकलवाया। काफी प्रयास के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी। महिला की उम्र लगभग 28 वर्ष आंकी जा रही है। सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण भोगनीपुर गंग नहर के पास से गुजर रहे थे। तभी नहर में एक महिला का अद्र्ध नग्न शव उतराता देखकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जब तक पहुंचती, शव बहते हुए दो किलोमीटर दूर चला गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने आसपास मौजूद ग्रामीणों से शव के पहचान के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, कार्यवाहक थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि शव करीब पांच से छह दिन पुराना लग रहा है। शव की शिनाक्त कराने के प्रयास किए जा रहे है।