लखनऊ: नगर निगम का अवैध होर्डिंग व पोस्टर पर चला पीला पंजा
लखनऊ। अवैध होर्डिंग्स के विरूद्ध नगर निगम का पीला पंजा बुधवार को भी चला। शहर भर से लगभग 277 होर्डिंग्स, 1127 कियास्क, 233 ट्री-गार्ड, 1060 बैनर और 3274 पोस्टर आदि हटवाए। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने सुबह हजरतगंज स्थित अटल चौराहे से परिवर्तन चौक तक तथा सिविल अस्पताल के पास लगे हुए अवैध होर्डिंग्स …
लखनऊ। अवैध होर्डिंग्स के विरूद्ध नगर निगम का पीला पंजा बुधवार को भी चला। शहर भर से लगभग 277 होर्डिंग्स, 1127 कियास्क, 233 ट्री-गार्ड, 1060 बैनर और 3274 पोस्टर आदि हटवाए। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने सुबह हजरतगंज स्थित अटल चौराहे से परिवर्तन चौक तक तथा सिविल अस्पताल के पास लगे हुए अवैध होर्डिंग्स एवं अन्य प्रचार सामग्री को हटवाया। जोन 6 के घंटाघर के आस-पास के क्षेत्रों में अवैध होर्डिंग्स एवं प्रचार सामग्री लगी पायी।
समस्त आठों जोन में तैनात नोडल अधिकारियों के नेतृत्व में जोनल अधिकारियों, कर अधीक्षकों, प्रवर्तन विभाग के साथ-साथ प्रचार विभाग के कर्मियों ने गोल्फ क्लब चौराहे से पार्क रोड होते हुए सिविल अस्पताल से हजरतगंज चौराहा, परिवर्तन चौक से हनुमान सेतु तक, सुभानी खेड़ा से पीजीआई तक, वार्ड राजा बाजार, यहियागंज, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, वार्ड हुसैनाबाद, वार्ड चिनहट द्वितीय व विस्तारित क्षेत्र, पारा पुराने थाने से अवध चौराहा होते हुए बंगला बाजार, वार्ड जानकीपुरम प्रथम, व जानकीपुरम द्वितीय, लाला लाजपत राय, कुर्सी रोड तथा पालीटेक्निक चौराहे से मुन्शीपुलिया होते हुए टेढी पुलिया तक अवैध होर्डिंग्स, कियास्क, ट्री-गार्ड, बैनर, पोस्टर आदि हटाने की कार्यवाही की।
