अमरोहा: आंगनबाड़ी केंद्र एक ही साल में बना जर्जर भवन, डीएम से शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा रहरा, अमृत विचार। गंगेश्वरी विकासखंड के रहरा में स्थित खंड विकास अधिकारी के कार्यालय के सामने एक वर्ष पहले आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण हुआ था। जो अब जर्जर भवन बन चुका है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आंगनबाड़़ी केन्द्र पर लगी सीसी टाइल्स टूट चुकी है और दीवारों में दरारें पड़ …

अमरोहा रहरा, अमृत विचार। गंगेश्वरी विकासखंड के रहरा में स्थित खंड विकास अधिकारी के कार्यालय के सामने एक वर्ष पहले आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण हुआ था। जो अब जर्जर भवन बन चुका है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आंगनबाड़़ी केन्द्र पर लगी सीसी टाइल्स टूट चुकी है और दीवारों में दरारें पड़ गई है।

जिसकी जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा विभाग को दी गई है, लेकिन कमरों की अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई है। आंगनवाड़ी कार्यकत्री ने बताया कि इस समय केंद्र पर 35 बच्चे पंजीकृत हैं और भवन में लगी टाइल्स उखड़ी होने के कारण इन छोटे छोटे बच्चों को संभालना मुश्किल हो रहा है। क्योंकि भवन के क्षतिग्रस्त होने से कभी भी दुर्घटना हो सकती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि या तो इस आंगनबाड़ी केन्द्र को यहां से हटा दिया जाए या फिर भवन की मरम्मत कराई जाए, ताकि बच्चे सुरक्षित रह सके। आंगनवाड़ी कार्यकत्री कुसुमलता का कहना है कि यह आंगनबाड़ी केंद्र पूर्व प्रधान एवं सचिव के कार्यकाल में बना था। तब इसमें लगभग 40 से 50 बच्चे आते थे और अब लगभग 35 बच्चे पंजिकृत हैं।

आंगनबाड़ी भवन क्षतिग्रस्त हैं, जिसकी जानकारी महिला बाल विकास विभाग को दी गई है। लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई है। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें…

मुरादाबाद: मामूली झगड़े में पति व जेठ ने महिला के साथ की मारपीट

संबंधित समाचार