कानपुर: रेलवे स्टेशन से मिला सोने से भरा बैग, 4 संदिग्ध गिरफ्तार
कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से करीब 3.5 किलो सोने के साथ चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए सोने की कीमत 1.70 करोड़ बताई जा रही है। जीआरपी के डिप्टी एसपी कमरुल हसन ने जब इन संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपने बैग को खोला जिसमें सोने के …
कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से करीब 3.5 किलो सोने के साथ चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए सोने की कीमत 1.70 करोड़ बताई जा रही है। जीआरपी के डिप्टी एसपी कमरुल हसन ने जब इन संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपने बैग को खोला जिसमें सोने के बिस्कुट और सोने के आभूषण थे। आयकर विभाग और जीएसटी की टीम भी पूछताछ कर रही है।
जीआरपी के डिप्टी एसपी कमरुल हसन के मुताबिक ब्रह्मपुत्र एक्सेस से 4 युवक बैग लेकर प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर उतरे थे। चेकिंग के दौरान सर्च टीम ने पूछताछ की तो वो हड़बड़ा गए। संदेह होने पर तलाशी ली गई।
युवकों ने अपने नाम राजस्थान के धौलपुर निवासी दीपक, झुंझनूं निवासी रमेश सैनी, मनोज सैनी, सुरेंद्र कुमार सैनी बताया है। रमेश ने बताया कि सभी साईं एयर पार्स सर्विस कुरियर कंपनी दिल्ली में डिलीवरीमैन हैं। यह कंपनी अलग-अलग शहरों में सोना या फिर ज्वैलरी भेजती है।
