मुरादाबाद: बेकाबू बाइक खंभे से टकराई, ग्रामीण की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। डिलारी थाना क्षेत्र में देर रात हो रही बारिश के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को मजदूर का शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे का शिकार हुआ 35 वर्षीय …

मुरादाबाद, अमृत विचार। डिलारी थाना क्षेत्र में देर रात हो रही बारिश के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को मजदूर का शव परिजनों को सौंप दिया।

हादसे का शिकार हुआ 35 वर्षीय ललतू पुत्र रतन सिंह ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर पूर्व मनीमपुर का रहने वाला था। वह मजदूरी करके अपनी पत्नी बबली और 3 बच्चों का पारुल, अजय पाल तथा शिवम का पालन पोषण करता था। गुरुवार देर शाम वह पड़ोसी गांव सलारपुर से मजदूरी करके लौट रहा था।

देर रात करीब 9 बजे डिलारी थाना क्षेत्र के गांव आलियाबाद के पास बारिश होने के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। इस हादसे में ललतु की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल के पास ही ट्यूबवेल चला रहे एक ग्रामीण में इसकी सूचना तत्काल परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रात में ही परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना से अवगत कराया।

संबंधित समाचार