अमरोहा: बुखार का बढ़ रहा प्रकोप, जिले भर में 300 से अधिक मरीज मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। बदलते मौसम के चलते जिले भर में बुखार का प्रकोप जारी है। जिला अस्पताल समेत जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में करीब 300 से अधिक बुखार के मरीज मिले। बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जिले में वायरल बुखार तेजी के साथ फैल रहा …

अमरोहा, अमृत विचार। बदलते मौसम के चलते जिले भर में बुखार का प्रकोप जारी है। जिला अस्पताल समेत जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में करीब 300 से अधिक बुखार के मरीज मिले। बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

जिले में वायरल बुखार तेजी के साथ फैल रहा है। शुक्रवार को भी ओपीडी में करीब 300 से अधिक बुखार से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंचे। पिछले दो दिनों मरीजों की संख्या में एक दम से उछाल आया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

सरकारी व निजी अस्पतालों की ओपीडी बुखार के मरीजों से फुल चल रही हैं। सुबह होते ही अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। यही हाल निजी अस्पतालों का भी है। बदलते मौसम में मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी के बाद से चिकित्सक भी हैरान हैं। सबसे ज्यादा बुखार इस समय बच्चे और युवाओं में देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम के बदलाव के चलते चिकित्सक लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत रहे हैं।

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा कि संक्रामक व बदलते मौसम के चलते बीमारियां बढ़ रही हैं। विभाग द्वारा इलाज के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को जिले भर में 300 बुखार से पीड़ित मरीज मिले। सभी का इलाज कराया जा रहा है। गांव-गावं टीम भेजकर जांच करवाई जा रही है।

संबंधित समाचार