लखनऊ: परीक्षा के जरिये कोई भी कांग्रेसी कार्यकर्ता बन सकेगा जिला प्रवक्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में नई ज़मीन तैयार कर रही कांग्रेस ने युवाओं से कांग्रेस की आवाज बनने का आह्वान किया है। पार्टी की ओर से ज़िला प्रवक्ता और मीडिया कोआर्डिनेटर चुनने के लिए ’बने कांग्रेस की आवाज’ अभियान शुरू करने का ऐलान किया गया है। इसके लिए पार्टी नेताओं की टीम जिलों में जाकर दोनों पदों …

लखनऊ। यूपी में नई ज़मीन तैयार कर रही कांग्रेस ने युवाओं से कांग्रेस की आवाज बनने का आह्वान किया है। पार्टी की ओर से ज़िला प्रवक्ता और मीडिया कोआर्डिनेटर चुनने के लिए ’बने कांग्रेस की आवाज’ अभियान शुरू करने का ऐलान किया गया है। इसके लिए पार्टी नेताओं की टीम जिलों में जाकर दोनों पदों पर चुनाव करेगी।

यूपी कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के वाइस चेयरमैन डॉ.पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि जिलों में प्रवक्ता और मीडिया कोआर्डिनेटर बनने का अवसर कांग्रेस के हर कार्यकर्ता या समर्थक के पास होगा। जो भी भारत के संविधान में वर्णित संकल्पों और कांग्रेस पार्टी रीति-नीति के प्रति प्रतिबद्धता महसूस करता हो।

जनता के बीच इन्हें प्रभावी तरीके से रख सकता हो, वह इस अभियान का हिस्सा बन सकता है। डॉ. पंकज ने बताया कि दोनों पदों के लिए जिला स्तर पर लिखित और मौखिक परीक्षा होगी। इस संबंध में जल्द ही कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार