आगरा: हथियारों से लैस बदमाशों ने डॉक्टर के घर बोला धावा, लाखों की डकैती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। जिले में डॉक्टर के घर में डकैती की बड़ी वारदात सामने आई है। डकैती की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक हथियारबंद बदमाश डॉक्टर के घर में घुसे और परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। डकैती की यह वारदात आगरा थाना …

आगरा। जिले में डॉक्टर के घर में डकैती की बड़ी वारदात सामने आई है। डकैती की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक हथियारबंद बदमाश डॉक्टर के घर में घुसे और परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। डकैती की यह वारदात आगरा थाना जगदीशपुरा इलाके के सेक्टर-2 में हुई है।

बता दें कि शनिवार देर शाम करीब आठ बजे डॉक्टर जसवंत और उनकी पत्नी के अलावा घर में एक महिला रिश्तेदार रुकी हुई थीं। तभी हथियारबंद कई बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने डॉक्टर समेत तीनों लोगों को बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद बदमाश घर में लूटपाट करने लगे। वहीं, डॉ जसवंत ने जब लूटपाट का विरोध किया तो एक बदमाश ने तमंचे की बट उनके सिर में मार दी, जिससे डॉ जसवंत लहूलुहान हो गए।

बदमाशों के हौसले और तेवर देखकर सभी लोग डर और सहम गए। करीब आधा घण्टे तक बदमाश घर में लूटपाट करते रहे। इसके अलावा अलमारी में रखा हुआ कैश और जेवरात लूटकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश डॉक्टर के घर से 15 से 20 लाख रुपए का माल लेकर फरार हुए हैं।

बदमाशों की तलाश के लिए लगाई गई कई टीम

डकैती पड़ने की जानकारी मिलते ही मौके पर एसएसपी मुनिराज व अन्य आलाधिकारी मय फोर्स पहुंचे।आगरा के एसएसपी मुनिराज ने बताया कि बदमाश हथियार लेकर घर में घुसे थे और इस वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। बदमाशों की तलाश के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।

संबंधित समाचार