हरदोई में नगर वासियों की दूर होगी समस्या, अब पाइप लाइन से मिलेगी गैस
हरदोई। जिले में नगर वासियों के लिए एक सुविधाजनक व्यवस्था शुरू हो रही है। यहां अब घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडर भराने नहीं जाना पड़ेगा। अब उपभोक्ताओं को घर पर ही पाइप लाइन के माध्यम से गैस की आपूर्ति की जाएगी। बता दें कि नगर में अब रसोई गैस पाइपलाइन के माध्यम से उपलब्ध कराई …
हरदोई। जिले में नगर वासियों के लिए एक सुविधाजनक व्यवस्था शुरू हो रही है। यहां अब घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडर भराने नहीं जाना पड़ेगा। अब उपभोक्ताओं को घर पर ही पाइप लाइन के माध्यम से गैस की आपूर्ति की जाएगी।
बता दें कि नगर में अब रसोई गैस पाइपलाइन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। उपभोक्ताओं को अब रसोई गैस लेने के लिए सिलेंडर लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। नगर के लोगों को अब पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस की आपूर्ति की जाएगी। इससे जहां लोगों को सिलेंडर लाने ले जाने की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं समय की बचत भी होगी। पाइप लाइन की खुदाई कार्य का शुभारंभ रविवार को पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा ने नारियल फोड़कर किया।
उन्होंने कहा कि नगर में रसोई गैस की पाइप लाइन की आपूर्ति से जहां लोगों को सुविधा मिलेगी, वहीं यह सिलेंडर की अपेक्षा सस्ती रहेगी। जिससे लोगों की जेब पर कम भार पड़ेगा। इस मौके पर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ला सभासद पप्पू सिंह सहित गैस कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे। आने वाले समय में हरदोई नगर के लोगों को रसोई गैस पाइपलाइन के माध्यम से मिलने लगेगी।
