67 केंद्रों पर राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता बनने के लिए अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले के 67 केंंद्रों पर रविवार को 11-1 बजे तक उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग प्रयागराज की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। केंंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में परीक्षा कराई गई। परीक्षा के चलते शहर में कई जगह लोग जाम से भी जूझने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले के 67 केंंद्रों पर रविवार को 11-1 बजे तक उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग प्रयागराज की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। केंंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में परीक्षा कराई गई। परीक्षा के चलते शहर में कई जगह लोग जाम से भी जूझने को विवश हुए।
मुरादाबाद मुस्लिम डिग्री कालेज, हैविट मुस्लिम इंटर कॉलेज, बीआर पब्लिक इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज, खूबचन्द बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, स्वरुपी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज, कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज, स्प्रिंग फील्ड कालेज, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, आर एन इंटर कालेज, आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कालेज, प्रभादेवी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, प्रताप सिंह हिंदू गर्ल्स इंटर कॉलेज, आरके इंटर कॉलेज, हिंदू कालेज, जीजी हिन्दू इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, आईएफटीएम यूनिवर्सिटी लोधीपुर सहित 67 केंंद्रों पर परीक्षा कराई गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट सहित अन्य सेक्टर मजिस्ट्रेट ने अपने निर्धारित परीक्षा केंंद्रों की सघन निगरानी की।
