सीतापुर: गन्ने के खेत में बंधक बनी पड़ी मिली विक्षिप्त महिला, दुष्कर्म की आशंका
सीतापुर। जिले के संदना थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम एक महिला गन्ने के खेत में हाथ पैर बंधे हुए पड़ी मिली है। महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल पहुंचाया है। महिला विक्षिप्त बताई जा रही है। इलाकाई पुलिस घटना को …
सीतापुर। जिले के संदना थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम एक महिला गन्ने के खेत में हाथ पैर बंधे हुए पड़ी मिली है। महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल पहुंचाया है। महिला विक्षिप्त बताई जा रही है। इलाकाई पुलिस घटना को छिपाने में जुटी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने दुष्कर्म जैसी घटना से इनकार किया है। हालांकि उन्होंने उसे महिला अस्पताल भेजे जाने की पुष्टि की है।
संदना थाना क्षेत्र के लौली गांव के पास गन्ने के खेत में शनिवार की देर शाम एक महिला पड़ी मिली है। सूत्रों का कहना है कि उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। महिला अपने बारे में कुछ बता नहीं पा रही है। लोगों ने महिला को ऐसी हालत में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। जिसके बाद महिला को सीएचसी ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिसके बाद महिला को जिला महिला चिकित्सालय लाया गया है। घटना को लेकर महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि पुलिस दुष्कर्म की बात से इंकार कर रही है। संदना थाना पुलिस इस पूरे मामले को छुपाती नजर आई। थाना अध्यक्ष ने अपना सीयूजी नंबर बंद कर लिया। घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एनपी सिंह का कहना है कि महिला विक्षिप्त है। वह बोल नहीं पा रही है। उसको सीएचसी ले जाया गया था। उसके बाद महिला अस्पताल लाया गया है। दुष्कर्म जैसी कोई बात नहीं है और न ही उसके हाथ पैर बंधे थे।
