पहली बार अल्टीमेट कराटे लीग हुई मुंबई से लखनऊ शिफ्ट, देश-विदेश के खिलाड़ी होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अल्टीमेट कराटे लीग जो पहले मुंबई में होने वाली थी, उसे पहली बार राजधानी लखनऊ में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह लीग प्रतियोगिता 3 दिसंबर से 12 दिसंबर तक लखनऊ में बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में आयोजित की जाएगी। आईपीकेसी के अध्यक्ष सेंसाई राजीव सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में हो रहे …

लखनऊ। अल्टीमेट कराटे लीग जो पहले मुंबई में होने वाली थी, उसे पहली बार राजधानी लखनऊ में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह लीग प्रतियोगिता 3 दिसंबर से 12 दिसंबर तक लखनऊ में बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में आयोजित की जाएगी।

आईपीकेसी के अध्यक्ष सेंसाई राजीव सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में हो रहे बदलाव की वजह से ही लीग को मुंबई से लखनऊ स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। उनमें यूपी रेबल, दिल्ली ब्रेव हाइट्स, मुंबई निंजा, पंजाब फाइटर, बेंगलुरु किंग और पुणे समुराई शामिल हैं। सभी मैचों का प्रसारण दुनिया भर के कई प्लेटफार्म पर रोजाना 2 घंटे शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि UKL यूकेएल एक अनूठा मैच प्रारूप है। जिसने व्यक्तिगत खेल को टीम स्पोर्ट में बदल दिया है। जहां एक खिलाड़ी को तीन विरोधियों का एक साथ सामना करना पड़ता है। मैचों के तीन सेट 45 मिनट में पूरे होते हैं, जिसमें स्लो-मोशन और कमर्शियल ब्रेक शामिल हैं। केवल नॉकडाउन तकनीक ही स्कोर दर्ज करता है। प्रत्येक टीम में 5 पुरुष और 1 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। ड्रा की स्थिति में महिला व्यक्तिगत मैच अंतिम परिणाम तय करता है।

बता दें कि विश्व भर में सभी कॉम्बैट स्पोर्ट्स जैसे बॉक्सिंग, कुश्ती जैसे खेलों में सिर्फ व्यक्तिगत मैच ही होते हैं। लेकिन UKL एक अनूठा मैच प्रारूप है। जिसने व्यक्तिगत खेल को टीम स्पोर्ट में बदल दिया है। जहां एक खिलाड़ी को तीन विरोधियों का एक साथ सामना करना पड़ता है। वहीं,समय देश में 4 करोड़ से ज़्यादा कराटे अभ्यासी हैं।

संबंधित समाचार