लखनऊ: तीन तस्कर 35 लाख की मार्फिन के साथ गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पीजीआई पुलिस ने 575 ग्राम मार्फीन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि गजबरियन खेड़ा मार्ग के पास एक कार खड़ी मिली। पुलिस देखते ही गाड़ी के पास खड़े तीन व्यक्ति भागने लगे। जिन्हें पकड़ा गया तो उनसे 575 ग्राम मार्फीन मिली। इसकी …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पीजीआई पुलिस ने 575 ग्राम मार्फीन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि गजबरियन खेड़ा मार्ग के पास एक कार खड़ी मिली। पुलिस देखते ही गाड़ी के पास खड़े तीन व्यक्ति भागने लगे।

जिन्हें पकड़ा गया तो उनसे 575 ग्राम मार्फीन मिली। इसकी कीमत करीब 35 लाख है। तस्करों की पहचान बाराबंकी मोम्मदपुर खाला निवासी सलमान (25), बाराबंकी रामनगर निवासी मो. आलम (32) और रिजवान (35) के रूप में हुई।

संबंधित समाचार