हरदोई: बिजली बोर्ड ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत
हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के कुकुही निवासी एक किशोर की गुरुवार की सुबह घर में बिजली बोर्ड तारों को सही करते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बतातें चलें गुरुवार की सुबह निवासी ग्राम कुकुही कोतवाली कछौना साहिल (12) पुत्र ऐजाज अपने घर में लगे बिजली बोर्ड में तारों को सही करते …
हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के कुकुही निवासी एक किशोर की गुरुवार की सुबह घर में बिजली बोर्ड तारों को सही करते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बतातें चलें गुरुवार की सुबह निवासी ग्राम कुकुही कोतवाली कछौना साहिल (12) पुत्र ऐजाज अपने घर में लगे बिजली बोर्ड में तारों को सही करते समय विद्युत करंट की चपेट में आ गया, किशोर विद्युत बोर्ड में चिपक गया।
विद्युत करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मृतक किशोर कस्बे में स्थित लाला भभूती प्रसाद स्कूल कक्षा 6 का विद्यार्थी था। मृतक दो भाइयों में छोटा था। मृतक के पिता कस्बे में बेकरी का काम करते हैं। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने जागरूकता के अभाव में प्रशासन को सूचना देना मुनासिब नहीं समझा।
