अयोध्या: प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज सिरफिरे आशिक ने उठाया चौंकाने वाला कदम, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बीते दिनों रुदौली कोतवाली अंतर्गत कायस्थाना में हुई युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया। युवती के प्रेमी ने ही अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि …

अयोध्या। बीते दिनों रुदौली कोतवाली अंतर्गत कायस्थाना में हुई युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया। युवती के प्रेमी ने ही अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि मृतक युवती का प्रेम प्रसंग आरोपी से चल रहा था। जिसके बाद उसकी शादी किसी और से तय हो गई थी। जानकारी मिलते ही प्रेमी ने युवती को फोन करके एक क्लीनिक पर बुलाया। जहां पर युवती के प्रेमी अनस उसका साथी मोहम्मद हफ़ीज़ और कंपाउंडर मुकेश यादव पहले से मौजूद थे। मुकेश यादव ने युवती को बेहोशी का इंजेक्शन दिया और बेहोश होने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही उनकी निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है जो कि घटना के दिन से गायब था।

बताते चले कि 14 सितंबर को युवती की हत्या हुई थी, जिसका शव कोतवाली रुदौली के कायस्थाना में मिला था। शिनाख्त में पता चला था कि मृतक युवती कोतवाली क्षेत्र के ही पूरे मलिक की रहने वाली थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

संबंधित समाचार