अयोध्या: पंडित दीनदयाल की प्रतिमा का कल अनावरण करेंगे स्वतंत्र देव सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कल यानी शनिवार को यहां पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही इस अवसर पर मनाए जाने वाले गरीब कल्याण दिवस कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे। अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि 25 …

अयोध्या। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कल यानी शनिवार को यहां पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही इस अवसर पर मनाए जाने वाले गरीब कल्याण दिवस कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे।

अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस को हम लोग गरीब कल्याण दिवस के नाम से भी मनाते हैं। इस अवसर पर इस बार जिला मुख्यालय पर दीनदयाल पार्क का जीर्णोद्धार किया गया है और यहां पण्डित दीन दयाल की नई प्रतिमा लगाई जा रही है जिसका अनावरण प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के हाथों से उनके जन्म दिवस के अवसर पर किया जाएगा।

संबंधित समाचार