बाराबंकी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने धार्मिक स्थलों पर टेका माथा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ए. के. शर्मा के जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओ में खासा उत्साह रहा। इस दौरान उन्होंने जिले के कुछ धार्मिक स्थलों पर दर्शन करके ईश्वर से समस्त लोगों के लिए सुख और शांति की कामना की। भाजपा उपाध्यक्ष ए. के. शर्मा के पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार सुबह …

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ए. के. शर्मा के जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओ में खासा उत्साह रहा। इस दौरान उन्होंने जिले के कुछ धार्मिक स्थलों पर दर्शन करके ईश्वर से समस्त लोगों के लिए सुख और शांति की कामना की।

भाजपा उपाध्यक्ष ए. के. शर्मा के पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार सुबह जनपद पहुंचने का भाजपा कार्यकर्ताओं को बेसब्री से इंतजार था। जिसकी सभी ने पूरी तैयारी कर रखी थी। सबसे पहले उन्होंने सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में स्थित देव वृक्ष पारिजात का दर्शन किया। यहां विश्व कल्याण का आशीर्वाद मांगने के बाद सीधे रामनगर के महादेवा आए और लोधेश्वर महादेव के दर्शन किए।

इन दोनों तीर्थ स्थलों का दर्शन करने के बाद उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुऐ कहा कि बाराबंकी की इस पावन धरा पर आकर मैं धन्य हो गया हूं। उन्होंने यहां के धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी की। पूर्व विधायक व भाजपा नेता अमरेश शुक्ला ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान मुख्यरूप से पूर्व पुलकित त्रिवेदी, मनोज कुरील, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, अमित पाण्डेय, रामजी, मेहंदीलाल मौर्या सहित तमाम भाजपाई उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार