कानपुर: जल भराव के चलते समय से नहीं पहुंची एंबुलेंस, गर्भवती महिला की मौत
कानपुर। शहर फेल सरकारी सिस्टम ने एक गर्भवती महिला की जान ले ली, जल भराव अगर न होता तो समय पर एंबुलेंस आ जाती और गर्भवती महिला की जान बच जाती। शहर के खराब सिस्टम और जलभराव दोनों ने उसकी जान ले ली। इंदिरा नगर कल्यानपुर के पास सरस्वती बिहार गुप्ता सोसाइटी में जल भराव …
कानपुर। शहर फेल सरकारी सिस्टम ने एक गर्भवती महिला की जान ले ली, जल भराव अगर न होता तो समय पर एंबुलेंस आ जाती और गर्भवती महिला की जान बच जाती। शहर के खराब सिस्टम और जलभराव दोनों ने उसकी जान ले ली। इंदिरा नगर कल्यानपुर के पास सरस्वती बिहार गुप्ता सोसाइटी में जल भराव के कारण यह घटना हो गई जलभराव की वजह से एंबुलेंस समय से घर तक नहीं पहुंच पाई और इलाज में हुई देरी के चलते गर्भवती महिला की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त से शिकायत की, इसके बाद भी कोई भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। वार्ड संख्या 20 सरस्वती विहार में रहने वाला दिलीप कुमार कुरील उर्फ दीपू सिलाई का काम करता है। दीपू ने बातचीत में बताया कि उसकी 26 वर्षीय पत्नी रेशू 9 माह की गर्भवती थी। 12 सितंबर की शाम को अचानक तेज दर्द शुरू होने पर उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। लेकिन, घर के चारों तरफ कमर तक पानी भरा हुआ था तो एंबुलेंस या कोई वाहन घर तक नहीं पहुंच पाया।
जल भराव के कारण कई घंटों में आई एंबुलेंस
मृतका के पति दीपू ने बताया कि घंटों प्रयास के बाद जब समस्या हल नहीं हुई। और न ही एंबुलेंस आ पाई तो लकड़ी के स्ट्रेवर पर पत्नी को लिख कर पानी से मंझाते हुए बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते समय रेशू की मौत हो गई और उसकी गर्भ में पल रहा शिशु भी पैदा होने से पहले मौत की नींद सो गया। अपना दर्द बताते दीपू का गला संघ गया। नम आंखों से उसने कहा कि उसका 7 साल का बेटा अभिमन्यु और 6 साल की बेटी अवनी है। अब कौन इनका पालन करेगा।
पूरे क्षेत्र में जल भराव के कारण हर घर में कोई न कोई बीमार है। जल भराव है बीमारियों का घर दीपू ने बताया कि जलभराव में मच्छर और अन्य बीमारियां तेजी से पनप रही है। उसके दोनों बच्चों को बुखार आ रहा है। इलाज कराना भी भारी पड़ रहा है। घर से बाहर तक नहीं निकल पा रहे हैं। आसपास के सभी रास्तों पर पानी भरा हुआ है। आसपास के बिल्डरों ने निर्माण के चलते सभी लाइनों को चोक कर दिया है कोई कुछ नहीं करता है कई बार कर चुके शिकायत फिर भी लोग आ के देख के चले जाते है।
कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
पूरे मामले में नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि कौन दोषी है, इसकी जांच कराई जाएगी। जलभराव को खत्म करने के आदेशों को अनुपालन क्यों किया गया। इसके जवाब लिया जाएगा। समस्या जल्द से जल्द निस्तारित कराई जाएगी।
