यूपी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना, लगाया ये गंभीर आरोप
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पार्चन के साथ प्रत्येक बूथ पर बैठक करके नमन किया और उनके दिखाये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर चारबाग स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मृतिका पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और …
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पार्चन के साथ प्रत्येक बूथ पर बैठक करके नमन किया और उनके दिखाये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर चारबाग स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मृतिका पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं, पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने चित्र पर पुष्पार्चन करके श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी की बूथ समितियों और पन्ना प्रमुखों ने बूथ पर बैठक करके उनको श्रद्धाजंलि करते हुए अंत्योदय दर्शन पर चर्चा की।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि दीन दयाल कहा करते थे कि आप समाज की चिंता करोगे तो समाज आपकी चिंता करेगा। समाज अपने पास कुछ नहीं रखता है, उन्होंने समाज की तुलना मां से करते हुए कहा था, जब कोई बेटा अपनी कमाई मां को लाकर देता है तो मां स्वंय न खाकर बेटे को ही खिलाती है। इसी तरह से समाज अपने पास कुछ भी नहीं रखते हुए हमको देता है।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि पं. दीनदयाल की परिकल्पना में राजनीतिक दल और राजनीतिक कार्यकर्ता का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति को आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक सम्मान व न्याय दिलाना है। उन्होंने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में जनसंघ की स्थापना की और 1953 में उनका देहांत हो गया। उन्होंने कहा कि विकास की दौड़ में पंक्ति के अंतिम छोर के व्यक्ति की खुशहाली के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्य कर रहे है।
सपा-बसपा-कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण करती है लेकिन भाजपा सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबके प्रयास से चलती हैं। स्मृतिका पर प्रदेश सरकार के मंत्री आशुतोष टंडन, ब्रजेश पाठक, स्वाति सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया, प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सहप्रभारी हिमांशु दुबे, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विधायक सुरेश तिवारी, नीरज बोरा सहित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दीन दयाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पं. दीन दयाल प्रेरणास्रोत : सुनील बंसल
प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पं. दीनदयाल को नमन करते हुए कहा कि वह हम सभी के प्रेरणास्रोत है। पार्टी 24 से 26 सितम्बर तक बूथ स्तर पर पं. दीन दयाल उपाध्याय जयंती के कार्यक्रम कर रही है। पार्टी ने गरीबों की योजनाओं से जुड़ने का अभियान भी आज से शुरू किया है। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्य, प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी, राकेश त्रिपाठी, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प. दीन दयाल के चित्र पर पुष्पार्चन करके नमन किया।
