अमरोहा : भाकियू के भारत बंद एवं चक्का जाम की चेतावनी पर प्रशासन अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार/हसनपुर, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर नगर में ब्लॉक चौराहे पर चक्का जाम कर कृषि बिलों का विरोध करेगी। भाकियू टिकैत गुट द्वारा तहसील में दो स्थानों पर चक्का जाम किया जाएगा। चक्का जाम के ऐलान से पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। नगर भर में …

अमृत विचार/हसनपुर, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर नगर में ब्लॉक चौराहे पर चक्का जाम कर कृषि बिलों का विरोध करेगी। भाकियू टिकैत गुट द्वारा तहसील में दो स्थानों पर चक्का जाम किया जाएगा। चक्का जाम के ऐलान से पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। नगर भर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसान नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया गया है। इसके अंतर्गत तहसील में दो स्थानों पर चक्का जाम किया जाएगा। हसनपुर एवं रहरा में चक्का जाम करेंगे। उन्होंने बताया कि चक्का जाम का मुख्य पांइट हसनपुर ब्लाक चौराहा रहेगा।

संबंधित समाचार