हरदोई: दीवार गिरने से किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
हरदोई। यूपी के हरदोई जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर गिर जाने की वजह से एक बालिका की उसमें दबकर मौत हो गई। बलिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मामला जिले के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कठेहा का है। जहां सोमवार की …
हरदोई। यूपी के हरदोई जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर गिर जाने की वजह से एक बालिका की उसमें दबकर मौत हो गई। बलिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मामला जिले के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कठेहा का है।
जहां सोमवार की दोपहर गुड्डू की कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई। इस दौरान मलबे में गुड्डू की 13 वर्षीय पुत्री सरस्वती दब गई। चीख-पुकार सुनकर परिजनों व पड़ोसियों ने उसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
