रामपुर: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 शातिर बदमाशों के साथ 32 लाख का माल बरामद
रामपुर, अमृत विचार। उप्र के जिला रामपुर के थाना शहजादनगर पुलिस ने सूचना के आधार पर जीरो प्वाइंट मजार के पास चेकिंग के दौरान 05 शातिर बदमाश को सेन्ट्रो कार के साथ गिरफ्तार किया। वहीं दो बदमाश मौके से फरार हो गए। आरोपियों के पास से कब्जे से पुलिस को चाकू, तमंचे तथा चोरी की …
रामपुर, अमृत विचार। उप्र के जिला रामपुर के थाना शहजादनगर पुलिस ने सूचना के आधार पर जीरो प्वाइंट मजार के पास चेकिंग के दौरान 05 शातिर बदमाश को सेन्ट्रो कार के साथ गिरफ्तार किया। वहीं दो बदमाश मौके से फरार हो गए। आरोपियों के पास से कब्जे से पुलिस को चाकू, तमंचे तथा चोरी की घटना से सम्बंधित अन्य कीमती जेवरात सहित 32 लाख रूपये का सामान बरामद हुआ।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया गया कि हम संगठित होकर आसपास के जिलों में दुकानों से रेकी करके घरों व दुकानों से चोरियां करते हैं तथा वाहनों को चुरा लेते हैं। हमने दो माह पहले मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र के मोहल्ला बुद्धि विहार से, 20-25 दिन पहले अमरोहा के कस्बा हसनपुर के मोहल्ला ग्रीन सीटी से, दो महीन पूर्व थाना सिविल लाइन तथा रामपुर के रोशनबाग व मडिया नागर बाग से 24 अगस्त को रामपुर के आवास विकास कालोनी में मदन लाल व उपासना के घरों से चोरियों की घटना को अंजाम दिया था।
सैंटरो गाड़ी भी हमने लगभग तीन महीने पहले कटघर थाना क्षेत्र मुरादाबाद से चोरी की थी। साथ ही बताया कि हमारे दो और व्यक्ति चोरी के माल की खरीद-फरोखत करते हैं। कुछ माल हमने बेच दिया तथा अन्य माल की सौदे बाजी हमारे बीच चल रही है। इसके अलावा शाहबाद के ई-रिक्शा चालक से हुई लूट का भी पुलिस ने खुलासा कर दिया।
