बरेली: पूर्व छात्रनेता का होर्डिंग उतारने पर नोकझोंक, मेयर का घेराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम ने पिछले कुछ दिनों से शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चला रखा है। इसके तहत अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों को उतारा जा रहा है। मंगलवार को सहायक नगरायुक्त विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में पटेल चौक से चौकी चौराहे तक अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व छात्र …

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम ने पिछले कुछ दिनों से शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चला रखा है। इसके तहत अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों को उतारा जा रहा है। मंगलवार को सहायक नगरायुक्त विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में पटेल चौक से चौकी चौराहे तक अभियान चलाया गया।

इस दौरान पूर्व छात्र नेता अनुराग सिंह उर्फ नीटू के कार्यालय के पास लगा उनका होर्डिंग टीम ने फाड़ दिया। इस पर सपा नेताओं ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि हमारी पार्टी के बैनर-होर्डिंग उतारे जा रहे हैं। खासकर अनुराग नीटू को टारगेट किया जा रहा है। नाराज सपा नेता कुछ देर बाद ही पार्षदों व कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम पहुंचे और मेयर का घेराव कर विरोध जताया। सपाइयों के कहने पर मेयर ने टीम के कब्जे में होर्डिंग को वापस कराया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

दरअसल पिछले दिनों नगरायुक्त अभिषेक आनंद को सूचना मिली थी कि शहर में बिना अनुमति के होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सहायक नगरायुक्त के साथ प्रवर्तन दल को अवैध होर्डिंग उतारने के लिए भेजा। अतिक्रमण दस्ता प्रभारी जयपाल सिंह पटेल ने टीम के साथ चौकी चौराहे से पटेल चौक तक अभियान की शुरुआत की तभी पूर्व छात्रनेता समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। इस बीच सपा कार्यकर्ता और टीम के लोगों के साथ कहासुनी हो गई। इसकी सूचना मेयर और अधिकारियों को दी गई। कुछ देर बाद ही सपा नेता नगर निगम मेयर कार्यालय पहुंच गए।

अनुराग सिंह उर्फ नीटू ने बताया कि नगर निगम केवल सपा के लगे होर्डिंग-बैनर उतार रही है। इसमें भी खासकर उनके होर्डिंग को पिछले कई दिनों से टारगेट किया जा रहा है। बाकी पार्टियों के बैनर-होर्डिंग लगे हुए है। इसी संबंध में हमने मेयर से बातचीत की है। उतारे गए होर्डिंगों को वापस करने की मांग भी मान ली। इस दौरान अशु सक्सेना, अब्दुल कयूम मुन्ना पार्षद, अकील गुड्डू, शमीम अहमद, नरेश पटेल, सलीम आदि उपस्थित रहे।

दिया चैलेंज- आज फिर लगेगा होर्डिंग
मेयर कार्यालय से निकलने के बाद अनुराग सिंह उर्फ नीटू ने नगर निगम के अफसरों को लेकर फिर चैलेंज किया। कहा कि वो फिर से शहर में जगह-जगह अपने होर्डिंग्स लगवाएंगे। भाजपा के होर्डिंग्स नहीं उतारने पर नगर निगम का घेराव करने की भी चेतावनी दी।

साफ तौर पर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शहर में बिना किसी अनुमति के होर्डिंग, बैनर नहीं लगाए जाएंगे। सपा के कुछ नेताओं ने होर्डिंग उतारने को लेकर विरोध जताया है। उनसे वार्तालाप की गई। नगर निगम का अभियान आगे भी जारी रहेगा। -डा. उमेश गौतम, मेयर

संबंधित समाचार