बरेली: पांच दिन थाने में बैठाऊंगा दुष्कर्म पीड़िता को- चौकी इंचार्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महिला पुलिसकर्मी द्वारा छात्रों से दुष्कर्म की बात पता होने के बाद भी अधिकारियों व परिजनों से साझा न करने के मामले में अब एक नई बात सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने छात्रा को अनावश्यक रूप से परेशान किया। पिछले तीन दिनों से दुष्कर्म पीड़िता को …

बरेली, अमृत विचार। महिला पुलिसकर्मी द्वारा छात्रों से दुष्कर्म की बात पता होने के बाद भी अधिकारियों व परिजनों से साझा न करने के मामले में अब एक नई बात सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने छात्रा को अनावश्यक रूप से परेशान किया। पिछले तीन दिनों से दुष्कर्म पीड़िता को थाने के चक्कर लगवाए। वहीं चौकी इंचार्ज ने पांच दिन तक पीड़िता को थाने में बैठाने की बात कही थी। मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने छात्रा के बयान दर्ज कराकर मेडिकल जांच की प्रक्रिया भी पूरी कराई गई। वहीं मामले में पुलिस की लेटलतीफी से गुस्साए परिजनों ने जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की बात कही है।

सुभाषनगर क्षेत्र में मामा के घर जा रही छात्रा को करन व राजगिल ने साथियों के साथ मिलकर अपने घर ले जाकर मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया था। उस समय छात्रा के भाई के आने की सूचना पर युवकों में हलचल पैदा हुई जिससे किसी तरह छात्रा आरोपियों के चंगुल से छूटने में कामयाब हो पाई। डरी-सहमी छात्रा जब घर पहुंची, तब पूरा मामला परिजनों की जानकारी में आया। इसके बाद मामले में सुभाषनगर पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी।

मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस हर रोज मेडिकल या बयानों की कार्रवाई के नाम पर छात्रा व परिजनों को लगातार परेशान कर रही थी। परिजनों के मुताबिक चौकी इंचार्ज सुभाषनगर ने पहले दिन ही पांच दिन तक छात्रा को पुलिस थाने में बिठाए रखने की धमकी दी थी और वहीं किया गया। तीन दिनों तक लगातार छात्रा को सुबह से बुलाकर शाम तक बयानों के नाम पर थाने में बिठाकर रखा गया।

बंद कमरे में मजिस्ट्रेट ने लिए बयान
पिछले दो दिन से थाने में बयान दर्ज करने के बाद मंगलवार को कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बंद कमरे में दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के बयान कराए गए। मजिस्ट्रेट के सामने भी छात्रा ने अपने साथ दुष्कर्म की बात को स्वीकार किया है। छात्रा के मुताबिक मामा के घर जाते समय आरोपी उसे खींचकर अपने घर की छत पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों का आरोप है कि छात्रा के साथ दरिंदगी होने के समय घर में दो महिलाएं भी मौजूद थीं। घटना के बाद जब छात्रा आरोपियों के चंगुल से बचकर भागी तो उन्होंने गली में उसपर लाठी-डंडों से हमला भी किया था।

तनाव में छात्रा, परिजनों को सता रहा गलत कदम उठाने का डर
अपने साथ हुई दरिंदगी के बाद छात्रा पिछले तीन दिन से मानसिक तनाव में है। परिजनों ने बताया कि छात्रा ने पिछले तीन दिनों से खाना-पीना बंद कर ही दिया है। वह डिपरेशन में भी आ गई है। छात्रा की यह हालत देखकर परिजनों का डर है कि कहीं वह कोई गलत कदम न उठा ले। वहीं दूसरी तरफ मामले की कार्रवाई में हो रही देरी के चलते भी परिजनों ने नराजगी जताई है। परिजनों का कहना है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो वह आंदोलन करेंगे।

संबंधित समाचार