एक महिला के लिए उत्तम पोषण अत्यन्त आवश्यक : रंजना शुक्ला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हरदोई जनपद स्थित गांधी भवन सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत सदस्य राज्य महिला आयोग रंजना शुक्ला की अध्यक्षता में पोषण पंचायत का आयोजन हुआ जिसमें सदस्य द्वारा चार गर्भवती महिलाओं को पोषण पैकेट का वितरण किया गया। उन्होंने एक महिला की गोद भराई व एक बच्चें का अन्न प्राशन कराया। …

हरदोई। हरदोई जनपद स्थित गांधी भवन सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत सदस्य राज्य महिला आयोग रंजना शुक्ला की अध्यक्षता में पोषण पंचायत का आयोजन हुआ जिसमें सदस्य द्वारा चार गर्भवती महिलाओं को पोषण पैकेट का वितरण किया गया। उन्होंने एक महिला की गोद भराई व एक बच्चें का अन्न प्राशन कराया।

उनके द्वारा पांच आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने अच्छा कार्य किया है। पोषण पर जोर देते हुये उन्होंने कहा कि एक महिला के लिए उत्तम पोषण अत्यन्त आवश्यक है, क्योंकि परिवार की बहुत बड़ी जिम्मेदारी उसके कन्धों पर होती है।

डी.सी.एन.आर.एल.एम. ने अपने सम्बोधन मे कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी बहुत जरूरी है।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार तथा सी.डी.पी.ओ. अहिरोरी अनुराग कुमार, आदि अधिकारी उपस्थि रहें।

संबंधित समाचार